अनुष्का और विराट क्यों हुए अलग?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली में ब्रेक अप हो गया है इस बात पर बहुत कम लोगों को यकीन है, लेकिन दोनों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि यह बात सही है, लेकिन भविष्य में फिर दोनों साथ हो सकते हैं। 
 
घायल वंस अ गेन की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
सूत्र का कहना है कि विराट शादी कर सैटल होना चाहते हैं, लेकिन अनुष्का इसके लिए तैयार नहीं हैं। अनुष्का का मानना है कि अभी उनके सामने लंबा करियर है और वे शादी करने के पहले बेहतरीन फिल्में करना चाहती हैं।



शादी के बाद व्यस्तता बढ़ जाती है और वे फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। इसलिए उन्होंने शादी करने से मना कर दिया जिसका विराट कोहली बुरा मान गए। 
 
संभव है कि यह ब्रेक अप कुछ समय के लिए हो। गुस्सा दूर होते ही वे फिर एक हो जाएं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें