57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनेंगे अरबाज खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं शूरा खान

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 5 जून 2025 (11:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान ने 2 साल पहले मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई थी। बीते काफी समय से शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही है। वहीं अब शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अरबाज ने मुहर लगा दी है। ये दूसरा मौका होगा जब अरबाज खान पिता बनेंगे। 
 
सोशल मीडिया पर अरबाज और शूरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शूरा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस दौरान पैपराजी कपल को बधाई भी दे रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में वेन्यू से निकलते हुए अरबाज और शूरा कार में बैठते हैं तो पैपराजी कहते हैं, 'जाने दो।' इस पर अरबाज हंसते हुए कहते हैं, 'आप लोग भी जाने दो।' इसके बाद कार में बैठते हुए अरबाज कहते हैं, 'कभी कभी समझा करो।' 
 
बता दें कि अरबाज खान ने पहली शादी 1997 में मलाइका अरोरा संग रचाई थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया था। इसके बाद अरबाज ने 2023 में रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी रचाई। दोनों की उम्र में 22 साल का फासला है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी