मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अरबाज खान

पिछले कुछ महीनों से अरबाज खान गलत कारणों से चर्चा में रहे। मलाइका अरोरा खान से उनका तलाक हो गया। इसके बाद क्रिकेट की सट्टेबाजी को लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। फिल्म दबंग 3 अब तक शुरू नहीं हो पाई है। 
 
इसी बीच अरबाज खान को एअरपोर्ट पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। दोनों एअरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। जैसे ही अरबाज को भनक लगी कि मीडिया की उन पर नजर है, फौरन अरबाज ने उस लड़की से दूरी बना ली। 

ALSO READ: कैटरीना कैफ किसिंग सीन के लिए थीं तैयार लेकिन इस हीरो ने कर दिया इनकार
इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी हाथ लगी है कि वह एक मॉडल है। सलमान खान की ईद पार्टी में भी वह नजर आई थीं। संभव है कि पार्टी में अरबाज ने ही उसे बुलाया हो। 
 
अरबाज का नाम येलो मेहरा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को साथ में कई गोआ में देखा गया है जहां पर येलो का रेस्तरां है। अरबाज अक्सर वहां जाते हैं और येलो को अपना दोस्त बताते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी