ये है रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर की बर्थडे प्लानिंग, इस बार होगा डबल सेलीब्रेशन

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। रणबीर बहुत एक्साइटेड हैं। इसके अलावा रणबीर की मां नीतू कपूर का भी जन्मदिन आने वाला है। यानी कपूर परिवार में दो सेलीब्रेशंस। नीतू कपूर इस वर्ष 8 जुलाई को 60 वर्ष की हो जाएंगी और यह उनके लिए बड़ा  दिन है। 
 
ऐसे में उनके बड़े दिन के लिए उनकी प्लानिंग भी बड़ी है। वे अपना बर्थडे अपनी फैमिली के साथ मनाना चाहती हैं। कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि नीतू कपूर और पूरा परिवार उनका जन्मदिन पेरिस में मनाने वाले हैं। 
 
इसमें नीतू के साथ उनके हबी ऋषि कपूर, सास कृष्णा राज कपूर, बेटा रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी फैमिली रहेगी। रणबीर हालांकि अपनी फिल्म के काम में व्यस्त रहेंगे। इसलिए वे लेट पहुंचेंगे। नीतू कपूर अपनी बेटी और उनके परिवार के साथ पांच दिन के छोटे से  वेकेशन पर लंदन रहेंगी। इसके बाद ऋषि कपूर अपनी मां को साथ लेकर उन्हें जॉइन करेंगे। 
 
इस वेकेशन की सारी व्यवस्था ऋषि के ऊपर है। वे वेकेशन से लेकर बर्थडे तक की सारी प्लानिंग करेंगे। इस बार यह वेकेशन धमाकेदार होने वाला है। आखिर हो भी क्यों ना, यह नीतू कपूर का 60वां जन्मदिन जो है। इसके अलावा रणबीर की फिल्म 'संजू' के भी सुपरहिट होने की उम्मीद है।  इसलिए यह सेलीब्रेशन डबल होने वाला है। 
 
नीतू कपूर पाने ज़माने की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ मिलकर भी बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वे आखिरी बार 2013 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'बेशरम' में नज़र आई थीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी