दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी हुईं संक्रमित

बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (13:59 IST)
मनोरंजन जगत में एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर टूट पड़ा है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स अब इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस महामारी का शिकार हो गए हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

 
खबरों के अनुसार दोनों भाई-बहन पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। 
 
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों के अनुसार अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। 
 
बीते दिनों करीना कपूर, अमृता अरोरा और महीप कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इनके परिवार के कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी