11 वर्ष छोटे पुरुष के साथ रिलेशनशिप का मलाइका अरोरा कर सकती हैं ऐलान!

मलाइका अरोरा इस समय 44 वर्ष की हैं। उनका एक बेटा है। अरबाज खान से उन्होंने तलाक ले लिया है और इस समय अलग रहती हैं। सलमान खान ने अरबाज और मलाइका के रिश्ते को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मलाइका ने एक नहीं सुनी। कहा जाता है कि मलाइका को अरबाज से कुछ शिकायतें थीं, जिन्हें दूर करने में अरबाज असफल रहे तो मलाइका के पास तलाक के सिवाय कोई विकल्प नहीं था। 
 
इन दिनों मलाइका के रोमांस की चर्चा है। कहा जा रहा है कि अपने से 11 वर्ष छोटे पुरुष के साथ उनका तथाकथित अफेयर चल रहा है। वे लुकाछिपी से परेशान हो गई हैं और जल्दी ही अपनी इस रिश्ते का सार्वजनिक ऐलान कर सकती हैं। मलाइका इस रिलेशन को ऑफिशियल करने का प्लान बना रही हैं और जल्दी ही यह सुनने को मिल सकता है। कौन है ये पुरुष.. 

अब तक आप जान ही गए होंगे। जो नहीं जान पाए, उन्हें बता दें कि ये हैं अर्जुन कपूर। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें काफी समय से आ रही हैं। आए दिन मीडिया में आता रहता है कि अफेयर चल रहा है। कभी ब्रेकअप की बात सामने आती है। कहने वाले कहते हैं कि सीक्रेट अफेयर दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा है। 
 
हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के दौरान मलाइका और अर्जुन साथ बैठे नजर आए जिससे अफवाहों को बल मिल गया। अर्जुन-मलाइका के साथ उनकी बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी साथ थीं। सलमान नाराज... 

तलाक के पहले से मलाइका और अर्जुन की नजदीकियों के चर्चे होने लगे थे। इसको लेकर सलमान खान भड़क गए थे। सलमान के साथ अपने संबंधों के चलते अर्जुन के डैड बोनी कपूर ने अपने बेटे को सख्त लहजे में समझाया कि वे मलाइका से दूर रहें, लेकिन अर्जुन पर कोई असर नहीं हुआ। 
 
एक समय अर्जुन और सलमान बेहद नजदीक थे, लेकिन सुनने में आया है कि अब अर्जुन से सलमान बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। दूसरी ओर अरबाज खान का नाम भी जॉर्जिया एंड्रिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों लगातार साथ देखे जा रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी