क्या सच में अथिया शेट्टी को डेट रहे हैं केएल राहुल? एक्ट्रेस को इस तरह किया बर्थडे विश

गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (14:51 IST)
सुनील शेट्टी की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 5 नवंबर को 27 साल की हो गई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें कई खास लोगों ने शुभकामनाएं दीं।  इस बार जो उनके लिए सबसे खास था वो उनके रियूमर्ड बॉयफ्रेंड केएल राहुल का उन्हें बर्थडे विश करना था।


अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में राहुल और अथिया दोनों नजर आ रहे हैं। 
 
जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो वहीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। 
 
ALSO READ: दिशा पाटनी ने सलमान खान को बताया सांता क्लॉज, बोलीं- आ रहे हैं क्रिसमस पर गिफ्ट लेकर
 
अथिया और केएल राहुल कई बार पब्लिकली साथ देखे गए हैं। दोनों साथ में डिनर और घूमने भी जाते रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अफेयर की खबरों से हमेशा इंकार ही किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल की शुरुआत से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
 
बता दें कि राहुल और आथिया की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में आथिया और केएल राहुल साथ में नजर आए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी