आयुष्मान खुराना ने मुंबई में खरीदा नया घर, जानिए कितनी है कीमत

बुधवार, 12 जनवरी 2022 (11:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना लिंक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आयुष्मान इन दिनों अपनी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी फिल्म आयुष्मान को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। 

 
आयुष्मान खुराना ने मुंबई में नया अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने अपने छोटे भाई अपारशक्ति खुराना के साथ हाउसिंग काम्प्लेक्स मुंबई की एक ही बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट लिए हैं, जिसकी कीमत करीब 19.30 करोड़ रूपए है।
 
यह दूसरी बार है कि आयुष्मना ने अपने भाई के साथ मिलकर घर लिया है। इससे पहले दोनों भाईयों ने पंचकुला जिले में एक बंगला खरीदा था। 
 
अब आयुष्मान और अपारशक्ति ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हाउसिंग काम्प्लेक्स 'विंडो ग्रांड रेसिडेंसेस' की बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट लिए हैं, जो 20वीं मंजिल पर स्थित हैं। आयुष्मान का ये घर 4027 स्क्वायर फीट में बना है। इस अपार्टमेंट के साथ उन्हें चार गाड़ियों की पार्किंग भी दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि आयुष्मान इस अपार्टमेंट में पत्नी ताहिरा कश्यप और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट होने वाले हैं। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ अंधेरी स्थित विंडसर ग्रैंड में बने अपार्टमेंट में रहते हैं। इस घर में रहने के लिए आयुष्मान हर महीने 5.25 लाख रूपए का किराया देते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी