बाबा रामदेव के शो में रणवीर सिंह करेंगे ये काम

रणवीर सिंह जल्द ही बाबा रामदेव के टीवी पर आने वाले भक्ति गायन शो ओम शांति ओम में नज़र आने वाले हैं। जी हां, बॉलीवुड के कूल डुड रणवीर अब भजन पर गाते-नाचते नज़र आएंगे। इस खास और अलग शो में सोनाक्षी सिन्हा, कनिका कपूर और शेखर जज होंगे। बाबा रामदेव 'महाजज' के रूप में होंगे। शो में रणवीर सिंह शुरुआती परफोर्मेंस देने के साथ-साथ इसके 14 प्रतिभागियों को भी मिलवाएंगे। शो, जिसमें युवा प्रतिभागी भक्ति गीत गाएंगे, स्टर प्लस के नए चैनल स्टार भारत पर प्रसारित होगा। इस शो को होस्ट करेंगे अपारशक्ति खुराना।
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी