शादी से पहले सबा आजाद संग लिव इन में रहेंगे रितिक रोशन!

WD Entertainment Desk

बुधवार, 17 मई 2023 (11:05 IST)
Hrithik Roshan Saba Azad : बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद रितिक एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। सबा रितिक के फैमिली फंक्शन में भी शिरकत करती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। 

 
वहीं अब खबर आ रही है कि रितिक और सबा शादी से पहले लिव-इन में रहेंगे। रितिक रोशन ने बीते साल मुंबई में दो लैविश फ्लैट खरीदे थे, जिनका रेनोवेशन शुरू हो चुका है। कपल जल्द ही यहां शिफ्ट होगा। ये फ्लैट उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके की मन्नत नाम की बिल्डिंग में खरीदे हैं।
 
इससे पहले भी रितिक और सबा के लिव इन में रहने की खबरें सामने आई थी। हालांकि रितिक ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक सेलिब्रिटी होने के कारण मैं समझता हूं कि मैं जिज्ञासा के दायरे में रहूंगा, लेकिन यह सबसे अच्छा है कि हम गलत खबरों को दूर रखें, खासकर हमारी रिपोर्ट्स में जो कि एक जिम्मेदारी वाला काम है।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। वहीं सबा आजाद फिल्म मिनिमम में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी