ब्लैक बिकिनी पहन दिशा पाटनी ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, शेयर की हॉट फोटो

Photo : Instagram
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा दिशा पाटनी की बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। दिशा के फैंस उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।


फिल्मों में तो दिशा ने अपनी सुंदरता से दर्शकों का प्यार हासिल किया ही है, रियल लाइफ में भी वो अपनी फिटनेस और अपने सेक्सी अंदाज से फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। हाल ही में दिशा पाटनी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। ब्लैक बिकिनी में दिशा बला की खूबसूरत लग रही हैं। 
 
Photo : Instagram
तस्वीर में दिशा पाटनी हमेशा की तरह बेबाक नजर आ रही हैं और वो एक पूल के पास खड़ी हुई हैं। दिशा पाटनी ने इस फोटो के लिए एक ब्रांड की बिकिनी पहन रखी है, जिसका वो प्रचार करती हैं।

दिशा के फोटो को शेयर करने के कुछ समय बाद ही इसे लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। दिशा पाटनी हाला ही में सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आईं थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
भारत की रिलीज के बाद दिशा पाटनी ने अपनी अगली फिल्म 'मलंग' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर जैसे कलाकार दिखाई देंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी