क्या बेड से उठ भी नहीं पा रहीं भारती सिंह? कॉमेडियन ने लगाई फेक न्यूज फैलाने वालों की क्लास

गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (15:18 IST)
सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स को लेकर फेक न्यूज वायरल होती रहती है। वहीं अब कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को लेकर कुछ ऐसी खबर वायरल हो गई,‍ जिससे वह बेहद गुस्सा है। दरअसल, हाल ही में खबरें सामने आई थी कि भारती सिह को गंभीर चोट आई है, जिससे वो बिस्तर से उठ नहीं पा रही हैं। 

 
अब भारती सिह ने एक वीडियो बनाकर फेक न्यूज बनाने वालों को फटकार लगाई है। भारती सिंह ने इस वीडियो में अपने फैंस को बताया कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, हेलो दोस्तों, मैं बिल्कुल ठीक हूं। कुछ मीडिया हाउस में यह खबर चलाई गई कि मेरी तबीयत खराब है। मैं बेड पर हूं और चल फिर नहीं पा रही हूं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 
 
भारती ने कहा, जिसने भी यह न्यूज डाली है, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो परेशान हैं। लोगों के घर पानी में डूब रहे हैं। कोविड फैल रहा है। आप उन चीजों पर खबरें दिखाइये। 
 
भारती सिंह ने बताया कि वह जिस वीडियो में झूले से गिरी थी, वह फनी वीडियो था। उसको दिखाकर और प्रेग्नेंसी की फोटो दिखाकर ऐसा बताना ठीक नहीं है। फेक न्यूज बिल्कुल मत दिखाइये। मुझे मालूम है कि मुझे चाहने वाले लोग बहुत हैं, लेकिन आप ऐसा मत कीजिए।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी