क्या प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह? कॉमेडियन बोलीं- बेबी 2021 में पक्का वेलकम करूंगी

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (14:53 IST)
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' होस्ट कर रही हैं। इनके साथ पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आ रहे हैं। इस शो में भारती सिंह ने अपने फैंस से वादा किया है कि वह साल 2021 में पहले बेबी का वेलकम करेंगी।

 
दरअसल, शो में भारती ने बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मां ने उन्हें हर्ष का पूरा ध्यान रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। वह कहती है कि हर्ष के उठने से पहले ही वह उनके सारे काम रेडी रखती हैं। वहीं, हर्ष ने भी इमोशनल होकर बताया कि भारती उनकी पत्नी और मां का रोल अदा करती हैं।
 
इसके बाद भारती नेशनल टीवी पर फैंस से कहती नजर आती हैं कि अभी मैंने हर्ष के डमी (नकली पुतला) को अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। यह बेबी तो फेक है, लेकिन रियल बेबी 2021 में पक्का वेलकम करूंगी।
 
हर्ष इस पर कहते हैं कि अगर हम इस शो के अगले सीजन में होस्ट बनते हैं तो शायद बेबी को हाथ में लेकर इसे होस्ट करें। भारती इस पर कहती हैं कि क्या पता इस शो को मैं होस्ट तब कर रही हूं जब मैं एक्स्पेक्ट कर रही हूं। इसके अलावा भारती और हर्ष ने इच्छा जाहिर की कि वह चाहते हैं कि हमारा पहला बेबी एक लड़की हो।
 
इंडियाज बेस्ट डांसर के इस एपिसोड में कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान स्पेशल गेस्ट जज के रूप में शामिल हुईं थीं। इस दौरान शो में गीता मां और फराह खान की 29 साल लम्बी दोस्ती को ट्रिब्यूट दिया गया। गीता मां ने बताया कि जब वह 16 साल की थीं, तब से फराह से जुड़ी हुई हैं। मैं उनके चौथे बच्चे की तरह हूं। 
 
फराह ने कहा कि जब पहली बार गीता को डांस शो जज करने का आफर आया तो वह कन्फ्यूज थीं। उन्होंने ही गीता को जज बनने के लिए मनाया। उसके बाद गीता की किस्मत बदल गई। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी