मोनालिसा ने कुछ इस अंदाज में किया फरवरी महीने का स्वागत (फोटो)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचाती रहती हैं। मोनालिसा अपने शो 'नजर' से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। मोनालिसा इस शो में डायन का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा ने अपने सेक्सी अंदाज से फरवरी का स्वागत किया हैं।
 
मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी तस्वीरें शेयर करके इस रोमांटिक महीने का स्वागत किया हैं। मोनालिसा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, Hello February...Tough Time Never Last.., But Tough people Do. 
 
सोशल मीडिया पर हमेंशा एक्टिव रहने वाली मोनालिसा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा अपनी हॉट एंड सेक्सी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की बेहद डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं। 
 
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास हैं। मोनालिसा ने विक्रांत सिंह के साथ 'बिग बॉस' में शादी की थी। दोनों ने इस शो के 10वें सीजन के दौरान शादी की थी। भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा ने बंगाली, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी