Bigg Boss 13 : शहनाज गिल पर भड़के सलमान खान, बोले- खुद को कैटरीना कैफ समझने लगी हो

रविवार, 12 जनवरी 2020 (16:28 IST)
बिग बॉस 13 में रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन दिनों बिग बॉस के घर में शहनाज गिल ने बवाल मचा रखा है। शहनाज की हरकतों से सलमान खान जमकर चिढ़ गए हैं।

शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें जिसमें दिख रहा है कि सलमान खान एक बार फिर घर में एंट्री करने वाले हैं वो भी पूरे गुस्से में।
 
इस वीडियो में पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल एक कोने में बैठकर रो रही हैं। उनको रोता देख घर से सभी सदस्य उन्हें मनाने के लिए आते हैं, लेकिन उन्होंने शो में ना रहने की जिद पकड़ रखी है। 

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें
 
अंत में सलमान खान को बिग बॉस 13 के घर में जाना पड़ता है। तभी सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल को समझाने आते हैं कि सलमान खान तुमसे बात करने के लिए घर में आए हैं। लेकिन शहनाज गिल उनसे भी मिलने को तैयार नहीं होती हैं।

शहनाज गिल के इस बर्ताव पर सलमान खान काफी गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि जरुरत नहीं है उसे बुलाने की। चार लोग क्या जानने लगे खुद को कैटरीना कैफ समझने लगी हैं। फुल नौटंकी कर रही है।
 
ये इस सीजन में तीसरी बार है जब सलमान खान घर में जाएंगे। इससे पहले वो टूटी हुई रश्मि देसाई को संभालने के लिए घर में घुसे थे। इसके बाद वो घर की सफाई करने के लिए आए थे और इस बार वो शहनाज गिल की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी