वीडियो शेयर कर मलाइका अरोरा ने बताया अपनी फिटनेस का राज

रविवार, 12 जनवरी 2020 (14:09 IST)
मलाइका अरोरा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह नियमित अंतराल पर अपने इवेंट्स या फिटनेस वीडियो सोशल मीडिय पर शेयर करती हैं।
एक बार फिर मलाइका अरोरा ने अपना वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। मलाइका इस वीडियो में अपने डाइट के बारे में बता रही हैं। उन्होंने इस बार भी फैंस को यह सलाह दी है कि वे खुद को कैसे फिट रख सकते हैं।
 
मलाइका अरोरा के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि मलाइका इन दिनों एमटीवी पर आने वाले शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' जज कर रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी