लॉकडाउन की वजह से घर नहीं पहुंच पाईं शहनाज गिल, भाई के साथ फंसी इस जगह

बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (14:23 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। भारत में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, जिसकी वजह से हर कोई अपने-अपने घरों में बंद रहने के लिए मजबूर हो गया है। ऐसे में तमाम फिल्मी सितारे भी अपना समय घर पर ही बिता रहे हैं।

 
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस लॉकडाउन की वजह से अपने घर पर नहीं जा पा रहे हैं। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी लॉकडाउन की वजह से एक होटल में फंस गई हैं। शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज गिल भी हैं।

ALSO READ: कोरोना पॉजिटिव की खबरों पर शेफाली शाह ने किया बड़ा खुलासा, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा
 
दरअसल, शहनाज गिल पिछले काफी समय से लगातार मुंबई में शूटिंग कर रही थीं। उनका शो 'मुझसे शादी करोगे' के बंद होने के बाद भी वो कई म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। जिनमे से कुछ की शूटिंग अभी बाकी है। फिर कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हो गया जिसकी वजह से शहनाज होटल में फंस गई और अपने घर पंजाब नहीं जा पा रही हैं।
 
शहनाज के पिता का बयान भी सामने आया है कि वो अपनी बेटी शहनाज को बहुत याद कर रहे हैं। क्योंकि जब से बिग बॉस शुरू हुआ था तब से अब तक शहनाज अपने घर नहीं गई हैं वो लगातार मुंबई में ही काम कर रही थीं। 
 
पिता संतोख ‌सिंह ने बताया कि कलर्स उनकी बेटी का पूरा ध्यान रख रहा है। वो वीड‌ियो कॉल के जरिए बेटी और बेटे से बात करते हैं। लेकिन वो इससे दुखी भी हैं कि इस कठिन समय वो अपने बच्चों से दूर हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी