Bigg Boss 14 : सोनाली फोगाट ने किया अली गोनी संग रोमांटिक डांस, देखिए प्रोमो वीडियो

रविवार, 17 जनवरी 2021 (18:01 IST)
'बिग बॉस 14' से जैस्मिन भसीन के बाहर होने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि उनके खास दोस्त अली गोनी बुरी तरह टूट जाएंगे। जैस्मिन के घर से बाहर जाने के बाद अली गोनी बहुत दुखी थे लेकिन अब उनका नाम सोनाली फोगाट के साथ जोड़ा जा रहा है।

 
बीते हफ्ते सोनाली फोगाट ने इस बात का खुलासा किया था कि वो अली गोनी को पसंद करती हैं। जिसके बाद सोनाली फोगाट अली गोनी के साथ रोमांटिक डांस करती दिखीं थीं। इस वीकेंड के वार में भी सोनाली फोगाट को अली गोनी के साथ डांस फ्लोर शेयर करने का मौका मिलने वाला है। 
 
आने वाले एपिसोड में सोनाली फोगाट अली गोनी के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आएंगी, जिसका मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो वीडियो में अली गोनी और सोनाली सलमान खान के गाने 'प्यार दिलों का मेला है' पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख सभी लोग सीटी बजाने लगते हैं। 
 
सोनाली फोगाट और अली गोनी के डांस को देखकर तो सलमान खान भी मुस्कुराते दिखे। वहीं घर के बाकी सदस्यों ने सलमान खान के गाने पर डांस करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं खुद सलमान खान भी इस दौरान घरवालों की ताल से ताल मिलाते नजर आए।
 
फैंस लगातार सोनाली फोगाट और अली गोनी के रोमांटिक डांस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि सोनाली फोगाट और अली गोनी का डांस देखकर जैस्मिन भसीन जलभुनकर राख हो जाएंगी। वैसे जैस्मिन भसीन के जाने से पहले ही सोनाली फोगाट ने इस बात का इजहार कर दिया था कि वो अली गोनी को पसंद करती हैं।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
सोनाली फोगाट और अली गोनी के अलावा राखी सावंत भी आज अपने डांस का हुनर सलमान खान को दिखाने वाली हैं। राखी सावंत लावणी करने वाली हैं। राखी सावंत की कातिलाना अदाएं देखकर तो सलमान खान भी खुद को सीटियां मारने से नहीं रोक पाएंगे।
 
बता दें कि इस हफ्ते होने वाले इविक्शन में कोई भी बेघर नहीं होगा। यानी सारे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स एकदम सुरक्षित हैं। हालांकि यह तो एपिसोड के टेलिकास्ट होने पर ही पता चलेगा। खबर यह भी है एजाज़ खान कुछ वजहों के कारण 'बिग बॉस 14' छोड़ रहे हैं और उनकी जगह शो में देवोलीना भट्टाचार्जी एंट्री करेंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी