Bigg Boss 15 : शमिता शेट्टी सहित 5 कंटेंस्टंट्स कंफर्म हुए सलमान खान के शो के लिए, इस बार का थीम जंगल

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (13:27 IST)
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस' भारत का सबसा पॉपुलर रियलिटी शो है। इसका 15वां सीज़न 2 अक्टोबर से शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस के लॉयल फैंस के दिन का चैन और रातों की नींद यही सोच-सोच कर उड़ रही है कि इस बार कौन इस शो में नजर आएगा। कई नाम हवा में तैर रहे हैं। कई से बात चल रही है। बहरहाल, हम आपके लिए ऐसे 5 नाम लाए हैं जो इस शो में कंफर्म हो गए हैं। इस बार का थीम जंगल होगा। 
 
 
 
Photo : Instagram

शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी से बिग बॉस का पुराना नाता है। पहले भी नजर आ चुकी हैं। फिर बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी। अब एक बार फिर 15वें सीजन में नजर आने वाली हैं। 
Photo : Instagram

निशांत भट 
बिग बॉस ओटीटी पर नजर आने वाले निशांत भट भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगे। 
Photo : Instagram

उमर रियाज़ 
असीम रियाज़ के भाई उमर रियाज़ भी इस बार नजर आने वाले हैं। वे क्वारंटीन हो गए हैं और शो के लिए तैयारी कर रहे हैं। 

प्रतीक सहजपाल 
बिग बॉस ओटीटी पर नजर आए प्रतीक सहजपाल ने तुरंत ही अपनी पहचान बना ली। उनमें दम नजर आया है इसलिए वे बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 
Photo : Instagram

डोनल बिष्ट 
टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट का नाम भी चर्चाओं में है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी