बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर को हुआ कोरोना, फैंस को दी यह सलाह

WD Entertainment Desk

सोमवार, 19 मई 2025 (15:50 IST)
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। शिल्पा कोरोना वायरस क चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। इसके बाद से फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 
 
शिल्पा ने लिखा, 'हैलो दोस्तों, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप लोग सुरक्षित रहिए और मास्क लगाइए।' शिल्पा की पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हे भगवान, अपना ख्याल रखना शिल्पा.. जल्दी स्वस्थ हो जाओ।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shirodkar Ranjit (@shilpashirodkar73)

वहीं शिल्पा की बहन नम्रता शिरोडकर ने लिखा, 'गेट वेल सून।' इंदिरा कृष्णा ने लिखा, 'ध्यान रखो। जल्दी ठीक हो।' कई सेलेब्स और फैंस शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
 
बता दें कि शिल्पा शिरोडकर हाल ही में 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं। शो में उनकी चुम दरांग और करणवीर मेहरा से बहुत पक्की दोस्ती हो गई थी। वहीं दर्शकों को भी शिल्पा का खेल काफी पसंद आया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी