Bigg Boss 19 : सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, कहा- जो ट्रबल फैला रहे, उन्हें भी चाहिए शांति पुरस्कार

WD Entertainment Desk

रविवार, 7 सितम्बर 2025 (16:13 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी 'बिग बॉस 19' इन दिनों छाया हुआ है। शो के दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट को फटकार लगाई। सभी घरवालों को उनके हफ्ते भर का रिपोर्ट कार्ड भी दिया। इतना ही नहीं सलमान ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट के अलावा अमेरिकी राष्ट्रप‍ति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तंज कसा। 
 
दरअसल, सलमान खान ने फरहाना भट्ट की क्लास लगाते हुए ट्रंप पर भी निशाना साधा। सलमान खान ने फरहाना को कहा, आप पीस एक्टिविस्ट हैं। पर आप शांति बनाए रखने की बजाय आप शांति पर ही अटैक कर रही हैं। पीस एक्टिविस्ट झगड़े सुलझाते हैं। दोस्ती कराते हैं। 
 
इसके बाद सलमान ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ये हो क्या रहा है? पूरी दुनिया में जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे हैं, उनको ही पीस प्राइज चाहिए। 
 
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर्स का कहना है कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। एक यूजर ने लिखा, 'आज तो सलमान ने ट्रंप की भी ले ली। पूरी दुनिया में जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे हैं, उनको ही पीस प्राइज चाहिए।'
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलमान खान ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए। एक तो उन्होंने फरहाना की क्लास लगाई और दूसरा डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा।' एक अन्य ने लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप को भी लपेटा है सलमान ने।' 
 
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का दावा किया है। ट्रंप नोबोल शांति पुरस्कार जीतने की इच्छा भी जता चुके हैं। ट्रंप प्रशासन अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार मानता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी