'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए आया फोन, पुलिस में दर्ज कराया केस

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (11:10 IST)
Elvish Yadav: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर बनने के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। दुनियाभर में एल्विश के हजारों चहाने वाले हैं। इसी बीच एल्विश यादव से 1 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने की खबर सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने फोन लगाकर एल्विश से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इस मामले में एल्विश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात कॉलर ने 1 करोड़ रुपए की मांग करते हुए फोन किया। ये कॉल किसने की यह उन्हें नहीं पता। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत ही केस दर्ज कर लिया।
 
बता दें कि एल्विश यादव सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। बाद में वो शो के विनर बने थे। इस शो का विनर बनने के बाद एल्विश के पास कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी