पति से अलग होने के बाद बॉबी देओल के फ्लैट में रह रही हैं ये एक्ट्रेस

चित्रांगदा सिंह का अपने पति ज्योति रंधावा से तलाक हो गया है। ज्योति गोल्फ प्लेयर हैं। वे अलग शहर में रहते थे और चित्रांगदा अलग शहर में। शहरों की दूरियां आपस में भी दूरी का कारण बनी। दोनों ने पति-पत्नी के रिश्ते को संभालने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन अंत में तलाक पर ही एक हुए। 

ALSO READ: अक्टूबर : फिल्म समीक्षा
 
चित्रांगदा इन दिनों बॉबी देओल के मुंबई स्थित फ्लैट में रह रही हैं। यह फ्लैट उन्होंने किराए से लिया है। बॉबी के पिता धर्मेन्द्र ने कई जगह पैसा इनवेस्ट किया है। उनके कई फ्लैट्स हैं। जिस फ्लैट में चित्रांगदा रह रही हैं वो बॉबी देओल के नाम पर है। 


 
चित्रांगदा इन दिनों एक टीवी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। उनकी एक-दो फिल्में भी आने वाली हैं। वे लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी