पापा सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने ज़्यादा फिल्में नहीं की है लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान ज़रूर मिल गई है। आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में नज़र आने वाली अथिया फिलहाल खबरों में हैं लेकिन फिल्मों को लेकर नहीं। 
 
अथिया शेट्टी की अगली फिल्म की कोई खबर अभी नहीं है लेकिन अथिया फिलहाल अपने एक एनजीओ को संभाल रही हैं। मां के साथ अपना एनजीओ चलाने वाली अथिया बहुत से मानवीय काम करती रहती हैं। वे महिलाओं के लिए भी काम करती हैं और अथिया को सबसे अच्छा काम लगता है महिला सशक्तिकरण का। अब अथिया के साथ पापा सुनील शेट्टी भी इस काम में उनका साथ देंगे और वो भी विशेष तरीके से। 
 
इस प्रोजेक्ट के लिए अथिया और उनके पिता सुनील शेट्टी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। एक वीडियो बनाई जाएगी जिसमें लड़कियों को शिक्षित करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने का महत्व दर्शाया जाएगा। इस वीडियो में अथिया और सुनील शेट्टी साथ होंगे। फैंस के साथ अथिया भी इस बारे में काफी उत्साहित हैं। वे लंबे समय से इंतज़ार कर रही थी कि वे अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करें। और अब उन्हें वह मौका मिल गया है, वो भी इस अच्छे काम में। 
 
महिला साक्षरता के विषय के अलावा वीडियो में समाज की कुछ और समस्याओं को भी दर्शाया जाएगा। अथिया इसके पहले भी अपने पिता के साथ मिलकर कई बच्चियों, जिनके साथ गलत हुआ है, के लिए अच्छे काम कर चुकी हैं। इसलिए इस वीडियो में दोनों का साथ में ईमोशनल कनेक्शन भी दिखाई देगा।

अथिया ने इस बारे में बताया कि एक परिवार के रूप में हमने हमेशा लड़की बाल कल्याण के विचार का समर्थन किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए हमें किसी को समझाना नहीं पड़ा। मुझे बहुत खुशी है कि हमें इस तरह के एक महान काम के लिए मिलकर काम करने का मौका मिला। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी