बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (11:05 IST)
देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं। सेलेब्स गणेश चतुर्थी की बदाई सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दे रहे हैं। 
 
अमिताभ बच्चन ने अपनी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'गणेश चतुर्थी की अनेक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया।'
 
अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं - शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य। आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने के लिए प्रार्थना में हाथ जोड़े। गणपति बप्पा मोरया।
 
अभिषेक बच्चन ने लिखा, भगवान गणेश आपको हर आंसू से दे मुक्ति और हर प्रार्थना का दे जवाब! आप सबको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
 
अनुपम खेर ने लिखा, आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
गणेश चतुर्थी का हर साल बॉलीवुड में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। कई सेलेब्स अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस साल भी यह त्योहार फीका रहने वाला है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी