Sunny Deol की मोस्ट अवेटेड फिल्म Border 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। यह साल 2026 की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज मानी जा रही है, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, रिलीज से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Border 2 को Gulf देशों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली है।
किन देशों में नहीं रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, Bahrain, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia और UAE में Border 2 को रिलीज नहीं किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस रीजन में जिन फिल्मों को एंटी-पाकिस्तान कंटेंट से जुड़ा माना जाता है, उन्हें अक्सर रिलीज की मंजूरी नहीं मिलती। Border 2 की टीम ने इन देशों में रिलीज के लिए कोशिश जरूर की थी, लेकिन फिलहाल उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाईं।
हालांकि, Dhurandhar को UAE, Saudi Arabia, Qatar, Bahrain, Kuwait और Oman जैसे देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इस वजह से फिल्म को ओवरसीज मार्केट में करीब 90 करोड़ रुपये (लगभग 10 मिलियन डॉलर) के नुकसान का सामना करना पड़ा था।
राजनीतिक विषयों वाली फिल्मों को बार-बार झटका
Border 2 और Dhurandhar का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों को Gulf देशों में रिलीज से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। Sky Force, The Diplomat, Article 370 और Tiger 3 जैसी फिल्मों को भी भारत-पाकिस्तान संबंधों या जियोपॉलिटिकल थीम की वजह से इस रीजन में परेशानी झेलनी पड़ी है।
ऐसा ही कुछ Hrithik Roshan और Deepika Padukone की फिल्म Fighter के साथ भी देखने को मिला था। Gulf Cooperation Council (GCC) देशों में आमतौर पर ऐसी फिल्मों को लेकर सतर्कता बरती जाती है, जिनमें भारत-पाकिस्तान से जुड़े संवेदनशील मुद्दे दिखाए जाते हैं।