'रॉकेट गैंग' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे बॉस्को मार्टिस, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शनिवार, 27 नवंबर 2021 (13:38 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर जोड़ी बॉस्को-सीजर के बॉस्को मार्टिस फिल्म 'रॉकेट गैंग' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। यह एक डांस-हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म होगी। इस फिल्म में निकिता दत्ता और आदित्य सील मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

 
अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का एक टीजर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है।
 
फिल्म की रिलीज डेट बॉस्को मार्टिस के बर्थडे के मौके पर की गई है। बॉस्को ने कहा, मेरे जन्मदिन पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा से अच्छा कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। यह प्यार और कड़ी मेहनत का श्रम है। मैं केवल यही कामना कर सकता हूं कि फिल्म दर्शकों को पसंद आए और उनका भरपूर प्यार मिले।
 
'रॉकेट गैंग' बॉस्को मार्टिक के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म में आदित्य सील और निकिता दत्ता के अलावा और भी कलाकर नजर आएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी