रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद : इंटू द शैडोज', ऐश्वर्या राय बोलीं- शाइन ऑन बेबी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (13:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीदः इंटू द शैडोज' रिलीज हो गई है। सीरीज को फैंस से अच्छे रिव्यूज भी मिल रहे हैं। अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी उनकी पहली वेब सीरीज रिलीज होने पर गुड लक कहा है।

 
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक और कलाकारों से संबंधित कई तस्वीरें और पोस्टर शेयर किए हैं। ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'शाइन ऑन बेबी, ब्रीद।'
 
इस पर अभिषेक बच्चन ने भी कमेंट किया है और लिखा है, 'लव यू...थैंक यू...' बता दें कि अभिषेक ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि परिवार में ब्रीद सभी को बहुत अच्छी लगी। ऐश्वर्या इसे देखकर थोड़ी इमोशनल हो गई थी। कुछ हफ्तों पहले ही हम सभी ने यह वेब सीरीज देखी। मेरे पिता और परिवार के बाकी के लोगों को यह बेहद पसंद आई। सभी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 
 
अभिषेक बच्चन ने 'ब्रीदः इनटू द शैडोज' के जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रखा है। यह क्राइम थ्रिलर अंबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से लॉन्च किया गया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी