शाहरुख खान के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, किंग खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बुधवार, 3 नवंबर 2021 (11:34 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ अलीबाग वाले फार्महाउस में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर किंग खान को पूरी दुनिया से जन्मदिन की बधाई मिली।
शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंग गई। किंग खान के रंग में रंग गया। दुबई की बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
ये पहला मौका नहीं है, जब 'बुर्ज खलीफा' के जरिए शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी गई है। साल 2019 और 2020 में भी शाहरुख का जन्मदिन दुबई में ऐसे ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया गया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से किंग खान ने बड़े पर्दे से दुरी बना रखी है। वह जल्द ही फिल्म 'पठान' से कमबैक करने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग शाहरुख दुबई में कर रहे थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी