चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk

शनिवार, 22 जुलाई 2023 (13:26 IST)
Photo credit : Twitter
josephine chaplin passed away: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन चाली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का पेरिस में निधन हो गया है। जोसेफिन चार्ली और उनकी चौथी पत्नी ओना ओ नील की बेटी थीं। खबरों के अनुसार चैपलिन के परिवार की ओर से बताया गया कि जोसेफिन का 74 वर्ष की उम्र में 13 जुलाई को पेरिस में निधन हुआ।
 
जोसेफिन चैपलिन ने 1952 में अपने पिता की 'लाइमलाइट' से कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जोसेफिन ने कई फिल्मों में अभिनय किया था। 1972 में पियर पाओलो पासोलिनी की पुरस्कार विजेता फिल्म 'द कैंटरबरी टेल्स' और रिचर्ड बाल्डुची की 'लोडेर डेस फाउव्स' में नजर आई थीं।
 
जोसेफिन चैपलिन ने दो बार शादी की थीं। उनके पहले पति ग्रीक बिजनेसमैन निक्की सिस्टोवारिस थे। उनसे तलाक के बाद जोसेफिन ने पुरातत्वविद जीन क्लाउड गार्डिन से शादी रचाई थी। जोसेफिन के तीन बेटे चाली, आर्थर और जूलियन रोनेट हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी