अमृता सिंह और रवि शास्त्री कर चुके थे सगाई, फिर क्यों खत्म हो गया रिश्ता

WD Entertainment Desk

रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (13:25 IST)
क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। भारतीय क्रिकेटर्स बॉलीवुड हसीनाओं की अदा पर क्लीन बोल्ड होते आए हैं। मंसूर अली खान पटौदी-शर्मिला टैगोर की आइकॉनिक जोड़ी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की जोड़ी तक, एक्ट्रेस-क्रिकेटर की लव स्टोरीज हर दौर में सुर्खियां बटोरती आई हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी है रवि शास्त्री और अमृता सिंह की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Shastri (@ravishastriofficial)

80 के दशक में क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहे जाने वाले रवि शास्त्री पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उस दौरान रवि शास्त्री और अमृता सिंह का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। अमृता खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी साथ नजर आए थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrita Singh (@amrita40_)

इंडिया टुडे के मुताबिक इसी फोटोग्राफ के जरिए दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इसके बाद साल 1986 में दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी लंबे वक्त तक नहीं चली।

(1986) Ravi Shastri on the cover of a film magazine. #RaviShastri pic.twitter.com/ST3CXFZ9U7

— Film History Pics (@FilmHistoryPic) July 11, 2017
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं कभी भी एक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहता हूं। मेरा मानना है कि मेरी पत्नी की पहली प्राथमिकता घर होनी चाहिए।’ इसपर जवाब देते हुए अमृता ने तुरंत कहा था, ‘इस वक्त तो मैं भी अपने करियर की वजह से इस रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ा सकती, मगर मुझे यकीन है कि कुछ साल बाद मैं फुल टाइम मदर और वाइफ बन जाऊंगी।’

इसके बाद साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु से शादी कर ली। जबकि, 1991 में अमृता सिंह ने एक्टर सैफ अली खान से शादी रचा ली।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी