जब प्रियंका हॉलीवुड पहुंच कर 'क्वांटिको' के जरिये छा गई तो दीपिका ने भी 'xXx: रिटर्न ऑफ झेंडर केज' नामक फिल्म साइन कर सभी को चौंका दिया। प्रियंका भला कहां पीछे रहती, उन्होंने भी 'बेवॉच' नामक हॉलीवुड मूवी हासिल कर ली।
कमाई के मामले में दीपिका को प्रियंका ने पछाड़ दिया है। फोर्ब्स ने एक सूची जारी की है। दीपिका 10 मिलियन डॉलर के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं तो प्रियंका 11 मिलियन डॉलर के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में हैं। स्पष्ट है कि कमाई के मामले में प्रियंका थोड़ा आगे हैं, लेकिन दीपिका कभी भी उन्हें पछाड़ सकती हैं।