अब खबर आ रही है कि दीपिका और उनकी दोस्त मधु मेंटेना एक साथ जल्द ही अगली फिल्म पर काम करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, मधु ने हाल ही में 'कोटा रानी' बायोपिक की अनाउंसमेंट की है, जो कि कश्मीर की आखिरी हिंदु रानी के जीवन पर एक आधारित होगी। मधु मंटेना के साथ इस फिल्म के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट में ने हाथ मिलाया है।
खबरों की माने तो दीपिका इस बायोपिक में काम करने के काफी उत्सुक है और अगर ऐसा होता है तो एक बार दीपिका पीरियड ड्रामा में नजर आएंगी। यह एक काफी स्ट्रोंग महिला की कहानी है जो एक बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, क्योंकि यह नारीत्व की कहानी को दर्शाती है।
इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते समय मधु ने कहा हैं, यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हम भारतीय 'कोटा रानी' जैसी शख्सियत के बारे में बिल्कुल नहीं जानते हैं। उसका जीवन बेहद नाटकीय था और वह शायद इंडिया की सबसे सक्षम महिला शासकों में से एक थी।