भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे रितिक रोशन, निभाएंगे यह किरदार!

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (16:14 IST)
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपने दो बड़े प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की अनाउंसमेंट की है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया पहली बार भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं।

ALSO READ: जॉन अब्राहम को आखिर किसने और क्यों गिफ्ट किया 30 लाख का पिकअप ट्रक...
 
वहीं अब खबरें आ रही हैं कि गंगूबाई काठियावाड़ी में हाजी मस्तान की भूमिका निभाने के लिए रितिक रोशन को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। 
 
अगर रितिक रोशन इस फिल्म के लिए हामी भर देते हैं तो वे अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' के बाद एक और बड़ी फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे। वहीं पहली बार रितिक और आलिया की जोड़ी भी स्क्रीन पर नजर आएंगी।
 
रिपोर्ट कि मानें तो गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल दिसंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की कहानी होगी, जिसका किरदार आलिया निभाने वाली हैं। फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी