प्रियंका चोपड़ा को सास की तरफ से मिला बेशकीमती तोहफा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। निक-प्रियंका की इस रॉयल वेडिंग में दोनों के परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए। 
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस ने उन्हें एक खूबसूरत और बेशकीमती तोहफा दिया है। डेनिस जोनस ने अपने घर की दूसरी बहू प्रियंका को बेशकीमती ईयररिंग दी है। इस ईयररिंग की कीमत 79,500 डॉलर यानी 55.46 लाख रुपए है। 
 
इस खूबसूरत इयरिंग का नाम स्नोफ्लेक इयरिंग है। जिसका वजन 6.7 कैरेट है जिसमें 170 स्टोन जड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार हाथों से बनी यह इयरिंग फ्रेंच लक्ज़री ज्वेलरी वैन क्लिफ एन एर्पेल्स से ली गई है।
 
प्रियंका और निक की शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस मे चल रही है। क्रिश्चियन रिवाज के बाद निक-प्रियंका 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार यह कपल 4 दिसंबर को दिल्ली मे रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने वाला हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी