देवानंद के 100 वें बर्थडे पर उनकी 4 फिल्में सिनेमाघरों में देखने का अद्‍भुत मौका

मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (13:12 IST)
फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक देव आनंद यदि आज हमारे बीच होते तो 26 सितम्बर 2023 को 100 वर्ष के पूरे हो जाते। इसलिए इस बार उनका जन्मदिवस खास है। देव आनंद के फैन दुनिया भर में फैले हुए हैं और इस खास अवसर को जोर-शोर से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। 
 
भारत में एनएफडीसी (नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया) और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस खास मौके पर देवानंद की फिल्मों का प्रदर्शन कर रहा है। 'देवानंद @100 - फॉरेवर यंग' के तहत देवानंद की 4 फिल्में भारत के 30 शहरों की 55 स्क्रीन्स दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों को 4K फॉर्मेट में पीवीआर और आइनॉक्स में दिखाया जाएगा। 

 
देवानंद की ये चार हिट और मशहूर फिल्में हैं: गाइड, ज्वैलथीफ, सीआईडी और जॉनी मेरा नाम। इन फिल्मों का कथानक, प्रस्तुतिकरण और हिट गाने विशेषताएं हैं। साथ में देवानंद की उत्कृष्ट अभिनय भी इन फिल्मों की खासियत है। 
 
देवानंद की इन 4 फिल्मों के बारे में: 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी