धोनी की बायोपिक से जॉन का किनारा, नहीं बनेंगे ईशांत

बुधवार, 17 दिसंबर 2014 (12:15 IST)
बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नीरज पांडेय महेन्द्र धोनी पर फिल्म बना रहे हैं। 
 
फिल्म का नाम 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' है। जॉन का कहना है कि वे इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में सुशांतसिंह राजपूत जहां धोनी का किरदार निभा रहे हैं वहीं जॉन ईशांत शर्मा की भूमिका में नजर आएंगे। 
 
उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी फिल्म का प्रचार करने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहा है, तो यह उसकी परेशानी है। यह बिलकुल बकवास है। उन्होंने कहा कि वे अभी फिल्म 'वेलकम बैक' में व्यस्त हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें