द कपिल शर्मा शो के लिए कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह की फीस जान रह जाएंगे दंग

मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (13:10 IST)
बात छोटे परदे की निकलती है तो कपिल शर्मा से ज्यादा पॉपुलर कोई कॉमेडियन नजर नहीं आता। बरसों हो गए हैं, लेकिन कपिल शर्मा का शो जमा हुआ है और अभी भी देखा जाता है। रिपीट टेलीकास्ट में भी इसे खासे दर्शक मिलते हैं और यूट्यूब पर भी ढेर सार व्यूज मिलते हैं। 
 
कपिल शर्मा अपनी लोकप्रियता का पूरा फायदा उठाते हैं और जम कर फीस वसूलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा की फीस प्रति एपिसोड 40 से 50 लाख के बीच है। इसके अलावा वे विभिन्न देशों में शो कर जम कर पैसा कमाते हैं। 

Photo: Instagram
 
कपिल के शो में अर्चना पूरन सिंह भी नजर आती हैं जो खिलखिलाकर हंसती रहती हैं। बीच-बीच में कपिल और उनकी टीम की टांग खिंचाई भी करती है। कपिल भी अपने चुटकुलों में अर्चना को शामिल कर स्वीट रिवेंज लेते रहते हैं। अर्चना को प्रति शो में सिर्फ हंसने के 10 लाख रुपये मिलते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी