कैसा रहा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन?

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की अपने पिता अनिल कपूर संग पहली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को 1 फरवरी को 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। फिल्म ने फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को उम्मीद से थोड़ी कम शुरुआत की और 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया था।


दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म ने दो दिन में 7.95 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। कुछ खास बड़े शहरों में फिल्म ने तेजी पकड़ी है। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है फिल्म तीसरे दिन भी ठीक ठाक कमाई कर सकती है और वीकेंड बेहतर हो सकता है।
 
फिल्म ने डिजिटली और सेटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ रुपए की कमाई पहले से ही कर ली है। इस वजह से नुकसान होने की उम्मीद काफी कम है। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा बॉलीवुड के दमदार एक्टर राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म समलैगिगता पर आधारित है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी