ईटी अवॉर्ड्स में एकता कपूर ने जीता 'कंटेंट क्रिएटर ऑफ द ईयर' का खिताब

भारतीय टेलीविजन की रानी और उद्यमी एकता कपूर ने इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में एक ओर सफलता अपने नाम कर ली है जहां उन्हें कंटेंट क्रिएटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाज़ा गया है।


2018 में एकता कपूर टेलीविजन से लेकर फिल्मों और डिजिटल दुनिया तक कई माध्यमों के विकास का एक अभिन्न हिस्सा बनने में कामयाब रहीं है। टेलीविज़न पर उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए अपने हिट टीवी शो 'कसौटी ज़िन्दगी की' का नया सीजन पेश किया और साथ ही साथ नागिन सीजन 3 के साथ भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। एकता बहुचर्चित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता थीं, जो महिलाओं द्वारा संचालित एक फिल्म थी। जिसमें उन विषयों पर खुलकर बात की  गई है जिन्हें अन्यथा वर्जित माना जाता है।
 
हाल ही में गूगल इंडिया ने पिछले साल पर आधारित अपनी टॉप ट्रेंडिंग सूची जारी की थी, जिसमें एकता कपूर से जुड़े एक दिलचस्प तथ्य के बारे में पता चला। जब कंटेंट क्वीन के बारे में खोज की जाती है, तो सर्च इंजन में 'क्वीन ऑफ इंडियन कंटेंट' के रूप में एकता कपूर का नाम दिखाई देता है।
 
वेब श्रृंखला के लिए एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी ने एक के बाद एक हिट दे कर हाहाकार मचा दिया है। ऑल्ट बालाजी में होम और हम जैसे पारिवारिक नाटकों से लेकर एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड या गंदी बात जैसे दमदार तक कई अलग-अलग शैलियों के शो बनाए गए है।
 
भारत की कंटेंट क्वीन ने खुद को उद्योग के साथ-साथ देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। उन्हें अन्य लोगों के बीच 2018 में फोर्ब्स टाइकून ऑफ टुमॉरो पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। एकता ने डेली सोप के नाम पर एक बेंचमार्क स्थापित कर लिया है। फिल्म निर्माता ने न सिर्फ टेलीविजन कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि फिल्म और डिजिटल इंडस्ट्री में भी गहरी छाप छोड़ दी है।
 
एकता कपूर अविश्वसनीय कंटेंट और कहानियों के साथ रूढ़िवादी सोच को तोड़ कर श्रोताओं का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर रही है। इतना ही नहीं, वह अपने दर्शकों की नब्ज को स्पष्ट रूप से जानती है और ये ही वजह है कि एकता विभिन्न शैलियों पर आधारित फिल्मो के साथ मनोरंजन कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी