समंदर में शिबानी दांडेकर संग प्यार के गोते लगाते नजर आए फरहान अख्तर, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। 45 साल के फरहान एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर किसी ना किसी इवेंट में साथ देखा जाता है। खबरें आ रही हैं कि फरहान अख्तर जल्द ही शिबानी के साथ शादी रचाने जा रहे है। लेकिन इसी बीच फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रोमांटिक हॉलिडे फोटो वायरल हो रही है।

फोटो में ये कपल बेहद रोमांटिक पोज दे रहा है। जिसमें फरहान ने शिबानी को बाहों में ले रखा है। दोनों की नजदीकियां साफ जाहिर कर रही है कि फरहान और शिबानी प्यार के समंदर में गोते लगा रहा है।

ये पहली बार नहीं है जब फरहान और शिबानी की रोमांटिक फोटो सामने आई है। कपल की ऐसी ही कई और फोटोज पहले भी वायरल हो चुकी हैं। पिछले दिनों शिबानी और फरहान ने अंगूठी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद खबरें आ रही थी कि दोनों ने सगाई कर ली है।
हालांकि फरहान और शिबानी में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है। वर्क फ़्रंट की बात करें तो फरहान जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ सोनाली बोस की आगामी फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी