मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन, बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (10:59 IST)
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का 12 फरवरी को निधन हो गया। खबरों के अनुसार 59 साल के वेंडेल रॉड्रिक्स अपने गोवा वाले घर पर थे जब उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पद्मश्री वेंडेल रॉड्रीक्स को उनकी अलग सोच के लिए पहचाना जाता था।


वेंडेल के अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड और खासतौर से फैशन इंडस्ट्री सदमे में हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। इसमें अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोरा, अर्जुन रामपाल, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी, डायना पेंटी, ईशा गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं। 
 
मलाइका अरोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेंडेल रॉड्रिक्स की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि फैशन के मास्टर भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। पहले मैं बैठकर खूबी रोई पर, फिर अकेले बैठकर तुम्हारें साथ बिताए पलों को याद कर खूब हंसी।
 
अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'मैं न्यूजीलैंड में वेंडेल के जाने की खबर के साथ उठी। वो फैशन के सबसे आइकॉनिक और असली डिजाइनर में से एक थे और LGBT राइट्स के चैंपियन थे। उन्होंने मुझे मुंबई में अपने फैशन वीक की शो स्टॉपर बनने का मौका दिया था। उन्हीं के कारण मुझे मात्र 18 साल की उम्र में बैंगलोर से मुंबई आकर मॉडलिंग करने का आत्मविश्वास मिला था। भगवान तुम्हारी आत्मा को शान्ति दे वेंडेल।
 
पूजा बेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, तुमको अलविदा कहना बहुत ही जल्दी लग रहा है। तुम एक जिंदादिल, पॉजिटिव और केवल प्यार बांटने वाले इंसान थे जिसने अपने शर्तों पर ज़िंदगी जी। तुम्हें बहुत ही ज्यादा मिस करूंगी।
 

 
इसके अलावा अर्जुन रामपाल, ईशा गुप्ता जैसे कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया दुख जाहिर किया।
 
वेंडेले रॉड्रिक्स एक फैशन डिजाइनर होने के साथ ही लेखक, पर्यावरण रक्षक और साथ ही समलैंगिक अधिकारों का समर्थन करने के लिए जाने जाते थे। एक कैथोलिक गोअन फैमिली में जन्में वेंडेल ने फैशन डिजाइन में अपना करियर बनाया। उन्होंने गार्डन वरेली, लैक्मे कॉस्मेटिक्स और डीबीयर्स के लिए डिजाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2014 में भारत सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी