फातिमा सना शेख ने शुरू की 'सैम बहादुर' के लिए तैयारी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में आएंगी नजर

रविवार, 18 सितम्बर 2022 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फातिमा ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

 
फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी' है। 
 
इस तस्वीर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, 'उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है। मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढ़ने की सलाह दूंगी।'
 
फातिमा ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा, 'और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।' 
 
गौरतलब है कि विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इंडिया पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी