फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' में डांस का जलवा बिखेरती दिखीं नोरा फतेही

WD Entertainment Desk

शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (14:02 IST)
फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी मेजबानी एशियाई देश कतर कर रहा है। इसी बीच फीफा ने वर्ल्ड कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज कर दिया है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। 

 
नोरा फतेही ने फीफा के इस एन्थम गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंय पर शेयर किया है। नोरा से पहले जेनिफर लोपेज, शकीरा भी फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म कर चुकी हैं। नोरा फतेही इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आएंगी। 
 
नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है। नोरा फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।
Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी