फ्रीडा पिंटो ने रितिक रोशन का फोन नहीं उठाया

बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन ने अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो की फिल्म ‘डेजर्ट डांसर’ में उनके अभिनय की तारीफ की है। इस बायोपिक के निर्देशक रिचर्ड रेमंड हैं।
ईरान के एक नर्तक अफशिन गफ्फारियन की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म उनकी निजी जिंदगी को दिखाती है जिन्होंने देश में नृत्य पर प्रतिबंध होने के बावजूद जान पर खेलकर अपने नर्तक बनने के सपने को पूरा किया। फ्रिडा ने इस फिल्म में इलाहेह का किरदार अदा किया है जो अफशिन व अन्य लोगों के साथ एक गुप्त डांस कंपनी बनाने के लिए जुड़ती हैं। ‘कृष 3’ के कलाकार 41 वर्षीय रितिक इस फिल्म में फ्रिडा के नृत्य कौशल से अभिभूत हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या किसी ने ‘डेजर्ट डांसर’ देखी है? पूर्णतया जोश से भरी फिल्म। मैंने अब तक इतनी अतुल्य फिल्म नहीं देखी है। फिल्म में बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं। फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘और सच में फ्रीडा पिंटो ने कितना अद्‍भुत काम किया है। मैंने कभी भी किसी को इस तरह नृत्य करते हुए नहीं देखा। मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता था लेकिन उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया। संभवत: बाद में उनसे बात हो जाए।’’(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें