Happy Dussehra : बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में दी फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं

रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (17:27 IST)
देशभर में आज दशहरे की धूम है, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इस त्योहार पर सब एक दूसरे को बधाई देते नज़र आ रहें हैं। बॉलीवुड भी इस खास दिन को बड़े धूमधाम से मना रहा है। स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दशहरे की बधाई देते नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन ने बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'दशहरा एक ऐसा त्योहार है जब अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है। आइए सभी सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क पहनें और बुराई को खत्म करें। हैप्पी दशहरा।'
 
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हर दशहरा हम बुराई पर अच्छाई की जीत और आशा और विश्वास के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। इस दिन एक खुश, स्वस्थ कल की शुरुआत हो सकती है। दशहरा की शुभकामनाएं।'
 
अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ये वीडियो मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी की यात्रा को बहुत सुंदरता से दर्शित करता है। जिन्होंने भी इसे बनाया है उनको हृदय से प्रणाम। प्रभु राम आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्रीराम।'
 
अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'आपको एक उज्ज्वल, खुश और शांतिपूर्ण दशहरा और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
 
रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, हैप्पी दशहरा। सत्य की हमेशा जीत होती है और बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। प्रभु आपको हमेशा ज्ञान और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे।
 
कृति सेनन ने लिखा, सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। मैं मानती हूं कि हम सभी के अंदर अच्छाई के साथ-साथ बुराई भी है.. आइए हम सिर्फ अच्छाई को चुनते हैं। अपने आप में भी और दूसरों में भी। आइए बुराई पर अच्छा सोचते और बोलते हैं।
 






इसके अलावा काजोल, स्वरा भास्कर, रवीना टंडन, करण जौहर समेत कई सितारों ने दशहरे की शुभकामनाएं दी है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी