'पठान' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी हॉलीवुड की ये हसीना, बिकिनी तस्वीरों से मचाती हैं तहलका

WD Entertainment Desk

मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (17:15 IST)
शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

 
पठान से एक हॉलीवुड एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस एक्ट्रेस का नाम रेचल ऐन मुलिंस हैं। रेचल को 'हैप्पी एंडिंग्स' और 'द लीग' जैसे कई अंतरराष्ट्रीय शो के लिए जाना जाता है।
 
रेचल ने कहा, जिस समय मैंने पठान के लिए ऑडिशन दिया तब मैं दिल्ली में थी। मैंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गई। मैंने क्रिसमस भी इंडिया में ही सेलिब्रेट किया है।
 
फिल्म में रेचल का रोल एक बिंदास और दबंग लड़की का है। रेचल एक्ट्रेस के साथ-साथ बिकिनी मॉडल भी रह चुकी हैं। रेचल सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरों को लेकर फेमस हैं।
 
रेचल अपनी बोल्डनेस से फिल्म में दीपिका को जबरदस्त टक्कर देने वाली हैं। रेचल भारतीय वेब सीरीज Chutzpah में भी काम कर चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी