हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर ने दी इतने करोड़ की एलिमनी

शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (11:51 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा और कई गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने हनी सिंह से तलाक की अर्जी लगाई थी। 

 
वहीं अब हनी सिंह और शालिनी का तलाक हो गया है। शालिनी ने हनी सिंह से अपने गुज़ारा भत्ता के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन दोनों के बीच 1 करोड़ रुपए पर समझौता हुआ। अदालत में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर शालिनी तलवार को 1 करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफा सौंप दिया। 
 
बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूल फ्रेंड थे। दोनों ने 20 साल एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 23 जनवरी 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से हनी सिंह और शालिनी तलवार ने शादी रचा ली थी। अपनी शादी का खुलासा सिंगर ने साल 2014 में एक रियलिटी शो के दौरान किया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी