Box Office पर कैसी है शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शुरुआत?

शुभ मंगल ज्यादा सावधान और भूत 21 फरवरी को रिलीज हुई है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना जैसे सितारे हैं जिन्होंने 2019 में लगातार हिट फिल्में दी। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी अच्छी की, इसलिए माना जा रहा है कि उनकी ताजा फिल्म भी अच्छी शुरुआत लेगी। 
 
हालांकि सुबह के शो में भीड़ उम्मीद से कम है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट यह बात स्पष्ट कर रही है। उम्मीद थी कि यह फिल्म भूत से बहुत आगे निकल जाएगी। आगे तो है पर ज्यादा नहीं। हो सकता है कि शाम के शो में भूत लीड ले ले। 
 
दरअसल फिल्म का विषय सेम सेक्स मैरिज या गे लव स्टोरी है। इस तरह के विषय पर बनी फिल्म देखना दर्शक ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। इसी कारण सुबह के शो और दोपहर के शो के टिकट कम बिके हैं। 
 
यदि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आती है। दर्शक इसे मनोरंजक बताते हैं तो शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। मल्टीप्लेक्स से ही फिल्म को दर्शक मिलेंगे। सिंगल स्क्रीन में इस तरह की फिल्मों को बहुत कम दर्शक मिलते हैं। 
 
जहां तक पहले दिन के आंकड़े का अनुमान है तो फिल्म साढ़े आठ करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी