बॉलीवुड के दो एक्शन हीरो बॉक्स ऑफिस पर एकसाथ मचाएंगे धमाल!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय दो ही ऐसे एक्टर है जो अपने जबरदस्त एक्शन स्टंट के साथ-साथ डांस मूव्स के लिए भी फेमस हैं। इनमें से एक है रितिक रोशन और दूसरे टाइगर श्रॉफ। ये दोनों स्टार्स अबतक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब खबर है कि दोनों जल्द एक एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे।
रिपोर्टस के मुताबिक रितिक और टाइगर यशराज की नई एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों इस फिल्म की तैयारी शुरु कर चुके है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ रितिक रोशन के चेले बने नजर आने वाले हैं। 
 
इस फिल्म को कई देशों में शूट किया जाएगा। वाणी कपूर इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखने वाली है। रितिक और टाइगर की जबरदस्त फैंन फॉलोइंग है जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है। 
 
इस फिल्म का टाइटल भले ही अभी तय नहीं हुए लेकिन इसकी शूटिंग का हिस्सा पूरा होने को है। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी